
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
अयोध्या। जनता दल यूनाइटेड, उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक दिनांक 11 जनवरी 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे से अयोध्या स्थित होटल द रामा इन में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव योगेश चन्द्र सोनी जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
सोनी जी ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी माननीय श्रवण कुमार जी शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप सिंह पटेल जी करेंगे।
प्रदेश महासचिव योगेश चन्द्र सोनी जी के अनुसार बैठक में प्रदेश संगठन की समीक्षा, सदस्यता अभियान को गति देने, जिला प्रभारियों की नियुक्ति एवं समीक्षा, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा प्रदेश में होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बैठक को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कल्पनाथ वर्मा जी एवं प्रदेश सचिव श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह जी को संयोजक तथा प्रदेश महासचिव श्री सुशील पटेल जी एवं प्रदेश सचिव श्री नितीश वर्मा जी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
सोनी जी ने पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं से समय पर बैठक स्थल पर पहुँचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की।
