छाता मथुरा।

छाता की जनता के लिए यहां के नेता ठीक नहीं है शोषण करते हैं और लड़वाते हैं राजस्व निरीक्षक कमल सिंह।
जनपद मथुरा की छाता तहसील में लंबे कार्यकाल तक अपनी सेवा दे चुके राजस्व निरीक्षक कमल सिंह मंगलवार को सेवानिवृत हुए, इस उपलक्ष में तहसील छाता के सभागार में उनका सम्मान समारोह विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, सभी अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा उनके कार्यों की सराहना की गई। तहसील में एक भावुक विदाई समारोह के दौरान राजस्व निरीक्षक बुखरारी कमल सिंह बड़े ही भावुक हुए और उन्होंने जाते-जाते क्षेत्रीय जनता का आभार जताया। सभी लोग कहने लगे कि उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी। लेखपाल संघ ने स्मृति चिन्ह देकर राजस्व निरीक्षकको धूमधाम बैंड बाजे के साथ विदाई दी ।

राजस्व निरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि 27 महीने बहुत अच्छा कार्यकाल बुखरारी पर रहा। काम अच्छा करेंगे तो जनता विश्वास में रहेगी काम नहीं करेंगे तो जनता का विश्वास हटेगा। उन्होंने जाते-जाते बड़े ही भावुक होकर छाता की जनता के लिए कहा कि छाता की जनता के लिए जो नेता है, वह ठीक नहीं है। वह जनता का शोषण करते हैं और लड़वाते हैं।
