
प्रयागराज पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार,SSP माघमेला नीरज पांडे,मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल तथा जिलाधिकारी भी साथ रहे
हिमांशु गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ प्रयागराज
माघ मेला 2026 के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत आज दिनांक-30.12.2025 को अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था उ0प्र0 श्री अमिताभ यश, पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मण्डलायुक्त प्रयागराज द्वारा माघ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर प्रमुख घाटों, आवागमन मार्गों, कन्ट्रोल रूम एवं मेला क्षेत्र के व्यवस्थापन का का निरीक्षण किया गया तथा सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त भ्रमण/निरीक्षक के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, जिलाधिकारी प्रयागराज, मेलाधिकारी पुलिस अधीक्षक माघ मेला एवं अन्य प्रशासनिक/पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे ।
