
देशद्रोह केस में नेहा सिंह राठौर पर SC का अहम फैसला, गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट ने रद्द की थी जमानत भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को देशद्रोह के केस में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है. नेहा राठौर के खिलाफ देशद्रोह का केस पहलगाम अटैक के बाद शेयर की उनकी पोस्ट के बाद दर्ज हुआ था. इसी मामले में हाईकोर्ट ने नेहा राठौर की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी
