छाता मथुरा।
नेशनल हाईवे 19 होटल दिल्ली दरबार के पास सुबह कार सवार बदमाशों ने की लूटपाट मारपीट पुलिस ने लूट से किया मना।
छाता क्षेत्र में होटल दिल्ली दरबार के पास सुबह सुबह की बताई जा रही घटना।

छाता कोतवाली के निकट दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे 19 पर होटल दिल्ली दरबार के पास कार सवार बदमाशों ने सवारियों से भरी एक कार को रुकवा लिया और चालक से जमकर मारपीट लूटपाट की ,जिसके बाद बदमाश भाग निकले पूरे मामले की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई ,घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, पुलिस ने मामला दर्ज कर भागे हुए लोगों की खोजबीन शुरू की है घटनाक्रम अनुसार शुक्रवार की सुबह भूपगढ़ होडल हरियाणा निवासी खेमचंद एक कार में सवारियां भरकर मथुरा की ओर जा रहे थे, खेमचंद सुबह करीब 6:45 बजे जब होटल दिल्ली दरबार के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रही अर्टिगा कार ने ओवरटेक करते हुए कार गाड़ी को रोक लिया खेमचंद ने कार को पेट्रोल पंप के सामने रोका कार रुकते ही अर्टिगा गाड़ी में सवार पांच लोगों ने उसे कर में दबोच लिया , और मारपीट करते हुए लूटपाट जैसी घटना को अंजाम दिया , गाड़ी सवार उस पर टूट पड़े जमकर मारपीट और उसके गले में फंदा भी लगाया हाईवे पर खींच लिया ,अचानक हमले को देख कार में सवार सवारियां भयभीत हो गई ,चीख पुकार मच गई जैसे तैसे ड्राइवर को बचाया उसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए । पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलती पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घायल चालक को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। इधर चौकी प्रभारी दौताना कपिल नगर ने बताया कि घटना पुरानी रंजिश को लेकर लग रही है, मारपीट जैसा मामला है जांच की जा रही है।
