
जनपद मथुरा की कोतवाली छाता पुलिस ने कस्बा में पुलिस गस्त बढा दी है, पुलिस द्वारा प्रतिदिन देर शाम को कस्बे के विभिन्न स्थानों, कस्बा बाजार , गोवर्धन चौराहा, बरसाना रोड पर गस्त की जा रही है, फिलहाल छाता पुलिस को अतिरिक्त फोर्स भी मिल चुकी है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व कस्बा इंचार्ज राहुल चौधरी द्वारा जवानों को जन सेवा में तत्पर रहने के लिए सतर्क किया हुआ है। निरीक्षक विजेंद्र पाल सिंह राणा, राहुल चौधरी, विशेष कुमार, भारी संख्या में नए आए हुए पुलिस जवान मौजूद रहे।
