
छाता मथुरा
शेरगढ़ के ग्राम रान्हेरा में ग्रामीण पशुपालकों के लिए संस्था द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम संचालन फील्ड ऑफिसर चंद्र मोहन उपाध्यक्ष FAME डॉक्टर देवेंद्र ने किया,fame गैर लाभकारी संस्था है जिसका उद्देश्य ग्रामीण और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है ,लाभकारी व्यवसाय बनाने के साथ-साथ पशुओं की बीमारी की जानकारी देती है, डॉ देवेंद्र ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को पशुपालन और स्वास्थ्य जागरूकता की जानकारी बीमारी से बचाव समय पर उपचार दूध उत्पादन आय बढ़ाने के उपाय, बताए जा रहे हैं ,संस्था के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालक अपने पशुओं की सही देखभाल और आर्थिक स्थिति मजबूत कर सके,गांव गांव जाकर फील्ड लेवल पर मार्गदर्शन किया जा रहा है।
