माघ मेला 2026: अरैल क्षेत्र में कमर्शियल टेंट सिटी का उद्घाटन

प्रयागराज माघ मेला 2026 के दौरान प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटको को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है इसी क्रम में माघ मेला प्राधिकरण के तत्वाधान में प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा अरैल क्षेत्र में कमर्शियल टेंट सिटी का निर्माण किया गया है

ताकि यात्रियों को सुरक्षित सुव्यवस्थित और आरामदायक ठहराव की सुविधा मिल सके यह टेंट सिटी माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की बढती संख्या को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई है इस कमर्शियल टेंट सिटी का उद्घाटन आज मंडला आयुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस आयुक्त प्रयागराज श्री जोगेंद्र कुमार द्वारा किया गया अरैल क्षेत्र में इस वर्ष पर्यटन विभाग एवं निजी ऑपरेटर के सहयोग से वैलनेस सेंटर एवं अन्य टेंट सिटी भी स्थापित की गई है

जो शिवालय पार्क एवं त्रिवेणी पुष्प के बीच स्थित है इन सुविधाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को न केवल आवास बल्कि स्वास्थ्य एवं योग से जुड़ी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी किस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त श्री अजय पाल शर्मा मेला अधिकारी श्री ऋषि राज नगर आयुक्त श्री साई तेजा अपर मेला अधिकारी श्री दयानंद प्रसाद सचिव विकास प्राधिकरण श्री अजीत सिंह अप मेला अधिकारी श्री विवेक शुक्ला एवं श्री अभिनव पाठक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *