दिनांक 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर बाल भवन फूलबाग में ध्वजारोहण किया गया

 

अचिन अरोड़ा उपसंपादक की खास रिपोर्ट
आज दिनांक 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर बाल भवन फूलबाग में ध्वजारोहण मुख्य अथिति मा० अनुभव सिंह IAS SDM सदर कानपुर नगर के करकमलो द्वारा संपन्न हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चो को शपथ एवं बैंड वाले बच्चो से सलामी ली तथा विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर संस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया ।

मुख्य अतिथि का स्वागत एवं परिचय समिति के महामंत्री राजीव महाना ने किया उन्होंने अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी तथा बाल भवन की क्रिया कलापों की जानकारी दी

मुख्य अतिथि ने अपने आशीर्वचन में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाये तथा बच्चो को अधिक से अधिक मन लगा कर पढ़ने तथा राष्ट्रसेवा करने का सुझाव दिया समिति द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण केन्द्रों की प्रशंसा की। इस अवसर पर बाल भवन के नन्हे मुन्ने बच्चो द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी ।

आये हुये अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन समिति के उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र बाजपाई ने किया इस अवसर पर समिति के महामंत्री राजीव महाना, कुंजबिहारी, हरिभाऊ खाण्डेकर डॉ० नरेश शास्त्री, रमाकांत द्विवेदी, अरुण कुमार मिश्रा, प्रदीप अग्रवाल, हरीश्याम गुप्त, डॉ० कल्पना गौड, आकाश ओमर, अर्चना तिवारी तथा बाल भवन के शिक्षक एवं प्रशिक्षक आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *