
सुल्तानपुर-जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैंचा के अंतर्गत आने वाले गांव बैंती कला में आशीष हॉस्पिटल की तरफ से बृहद मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। विदित हो कि इस वृहद मेडिकल शिविर में छः सौ से अधिक मरीजों निःशुल्क का इलाज किया गया। उक्त शिविर में डॉ आशीष, डॉक्टर ए. के. यादव, डॉ ए. एन .यादव और डॉ सुधांशु त्रिपाठी ने कैंप में आए हुए डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और अन्य रोगों का निशुल्क उपचार किया और संबंधित दवाएं भी वितरित की। आशीष हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ आशीष समाज सेवा के क्षेत्र में भी अनेकों कार्य करते रहते हैं एवं सामाजिक संगठन इंडिया एंटी करप्शन फोर्स से भी जुड़े हुए हैं उक्त संगठन द्वारा सात फरवरी को जनपद सुल्तानपुर जिला चिकित्सालय में बृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है डॉ आशीष ने उक्त स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में लोगों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील भी की है।
