अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने किया व्यापारियों का सम्मान


सुलतानपुर। विगत 19 मार्च भारतीय हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय के दिशा निर्देशन में चौक घंटा पर आयोजित भव्य कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आज संगठन के सभी मुख्य पदाधिकारियों ने उक्त आयोजन में शामिल स्पोंसर व्यापारियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया जिसमें मुख्य रूप से रणजीत सिंह शेमफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, प्रमोद पांडेय लिटिल फ्लावर स्कूल, सुरेश सोनी यशराज ज्वेलर्स, सुधीर अग्रहरि दास ज्वैलर्स,परितोष कसौधन राम लखन मैरिज पॉइंट, धर्मेंद्र सिंह एमडी ग्रुप, महेंद्र पाल सिंह मेहमान होटल, शशांक मिश्रा एसकेएम स्कूल, राम सहाय मिश्रा मिश्रा कैटरर्स, हर्षित गुप्ता रॉयलस्टो रेस्टोरेंट, राकेश कौशल कौशल इलेक्ट्रॉनिक्स, शैलेंद्र बरनवाल गोपाल पब्लिक स्कूल आदि व्यवसायीयों ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी।
इस मौक़े पर प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय ,जिला संरक्षक विजय मिश्रा ,जुग्गी लाल जायसवाल, िला संगठन महामंत्री अमरचंद साहू,जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, गोपाल सोनी, संतोष सिंह राज, रमेश कसौधन गुड्डू, जिला मंत्री चंद्रदेव मिश्रा सुनील सिंह युवा नगर अध्यक्ष भोलानाथ सोनी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *