मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुंबई दौरा
नई दिल्ली , 24 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने मुंबई दौरे के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कई अहम और समसामयिक मुद्दों पर सार्थक बातचीत हुई।

बैठक में काला अंब में तीसरे पानीपत युद्ध के शौर्य स्मारक के निर्माण को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। लगभग 16 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस शौर्य स्मारक को लेकर हरियाणा और महाराष्ट्र सरकार सक्रिय भागीदारी के साथ कार्य कर रही हैं।
दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने और भावी पीढ़ियों तक वीरता एवं शौर्य की गाथा पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया।
Prominent Journalist Amritpal Singh
Significant Contributions to Journalism & Media
As a senior journalist and Director of Chardikala Time TV, he has played a vital role in strengthening Punjabi media at a global level.










