ग्राहक अब अपने कनेक्टेड वाहन के डैशबोर्ड के माध्यम से सीधे ईंधन का भुगतान कर सकेंगे और XTRAREWARDS अंक अर्जित कर सकेंगे
नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IndianOil) ने NPCI और ToneTag के सहयोग से TATA.CARS के लिए भारतीयऑयल रिटेल आउटलेट्स पर भारत का पहला इन–कार पेमेंट (In-Car Payment) समाधान लॉन्च किया है। इस समाधान का शुभारंभ ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 के दौरान किया गया। यह पहल ग्राहकों को उनके कनेक्टेड वाहनों के डैशबोर्ड के माध्यम से सुरक्षित रूप से सीधे ईंधन भुगतान करने में सक्षम बनाएगी। यह पहल मोबिलिटी क्षेत्र में डिजिटल भुगतान अनुभव को एक नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह समाधान NPCI के UPI Circle Framework, “UPI इकोसिस्टम पर IoT डिवाइस और सॉफ्टवेयर की शुरुआत” का उपयोग करता है, जिससे कनेक्टेड वाहनों के माध्यम से भुगतान संभव हो सकेगा। ईंधन भरवाने के बाद ग्राहक किसी अलग मोबाइल ऐप, कार्ड या अन्य भुगतान माध्यम का उपयोग किए बिना अपने वाहन के इंटरफेस के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे।
यह समाधान इंडियनऑयल के XTRAREWARDS लॉयल्टी प्रोग्राम से भी एकीकृत होगा, जिससे पात्र ग्राहक लेनदेन के दौरान अपना मोबाइल नंबर साझा किए बिना ही रिवार्ड पॉइंट्स अर्जित कर सकेंगे।
इंडियनऑयल के व्यापक ईंधन खुदरा नेटवर्क, TATA.CARS के कनेक्टेड वाहन इकोसिस्टम और NPCI के विश्वसनीय डिजिटल भुगतान अवसंरचना को एक साथ लाकर यह पहल ईंधन भरवाने की प्रक्रिया को अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने का प्रयास करती है।
यह सहयोग भारत की कनेक्टेड मोबिलिटी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि इससे इंडियनऑयल देश का पहला ईंधन विक्रेता बन गया है जिसने अपने रिटेल आउटलेट्स पर इन–कार पेमेंट अनुभव शुरू किया है। यह पहल भविष्य में वाहन के भीतर विभिन्न प्रकार के भुगतान, वाणिज्यिक सेवाओं और डिजिटल सेवाओं के विस्तार की नींव भी तैयार करती है।
इस अभिनव पहल के माध्यम से इंडियनऑयल ईंधन खुदरा क्षेत्र में डिजिटल नवाचार को आगे बढ़ाते हुए अपने ग्राहकों को सुविधाजनक, प्रौद्योगिकी–सक्षम और लाभकारी अनुभव प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
इंडियनऑयल के बारे में
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IndianOil), पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत एक महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (CPSE) हैऔरभारतकीसबसेबड़ीरिफाइनिंगकंपनीहै।इसकी
समूह रिफाइनिंग क्षमता देश में सर्वाधिक है तथा इसके पास पाइपलाइनों, टर्मिनलों और ग्राहक संपर्क केंद्रों का विस्तृत राष्ट्रीय नेटवर्क है।
फॉर्च्यून ग्लोबल 500 में लगातार स्थान बनाए रखने वाली इंडियनऑयल हरित हाइड्रोजन, जैव ईंधन, इलेक्ट्रिक वाहन (EV) अवसंरचना और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में अपने ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) एजेंडा को आगे बढ़ा रही है। कंपनी ने अपने परिचालन उत्सर्जनों के लिए नेट–ज़ीरो लक्ष्य निर्धारित किया है।
इंडियनऑयल के 43,000 से अधिक रिटेल आउटलेट्स धीरे–धीरे एकीकृत ऊर्जा केंद्रों में परिवर्तित हो रहे हैं, जहाँ स्वच्छ ईंधन, EV चार्जिंग, ग्राहक–केंद्रित सेवाएँ और नई पीढ़ी के मोबिलिटी समाधान उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
Prominent Journalist Amritpal Singh
Significant Contributions to Journalism & Media
As a senior journalist and Director of Chardikala Time TV, he has played a vital role in strengthening Punjabi media at a global level.










