तहसील सदर क्षेत्र के सनईया रानी मेवा कुंवर गाँव में अवैध खनन का खुलासा लेखपाल ने सूचना पर जब्त की मिनी जेसीबी एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली
दीपक शर्मा समाचार 18 न्यूज़ जिला संवाददाता
बरेली : सीबीगंज , सदर तहसील अंतर्गत थाना सीबीगंज क्षेत्र के गाँव सनईया रानी मेवा कुंवर में अवैध खनन की गतिविधि का भंडाफोड़ हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे और खेतों में अवैध रूप से खनन करते हुए एक मिनी जेसीबी मशीन तथा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर पकड़ लिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि उक्त खनन कई दिनों से दिन – रात के समय चोरी-छिपे किया जा रहा था, जिससे न केवल भूमि की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा था, बल्कि पर्यावरणीय नियमों की भी खुली अवहेलना हो रही थी।
सूचना पाकर लेखपाल ने तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित मशीनों को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जानकारी तहसील प्रशासन व पुलिस विभाग को दे दी गई है, और जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
हालांकि, अभी तक खनन में लिप्त व्यक्ति या गिरोह की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। खनन माफियाओं की ट्रेक्टर ट्रालियों से कई लोगों की जाने जा चुकी हैं, लेकिन खनन माफ़िया खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं जब खनन माफ़िया आलम को जानकारी हुई की, उसकी ही मिनी जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर ट्राली को छुड़ाने थाने पहुँच गया और थाना पुलिस से मिनी जेसीबी मशीन एवं ट्रेक्टर ट्राली को छुड़ाने की कोशिश में लग गया। लेकिन थाना पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और हल्का लेखपाल की रिपोर्ट पर थाना परिसर में लाई गई, मिनी जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर ट्राली के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं हल्का लेखपाल अनुपम आनन्द का कहना है कि हल्के में खेती की जमीन से बिना परमीशन के किसी भी तरह से खनन नहीं करने दिया जाएगा और अवैध खनन करते पकड़े गये वाहनों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कठोर कार्यवाही की जाएगी।
