गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का बोलबम गीत ‘हरियर टिकुलिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

 

सावन का महीना और शिवजी की भक्ति का अद्भुत संयोग है। सावन की हरियाली और कांवरियों का समूह देखकर हृदय गदगद हो जाता है। ऐसे मनभावन मौसम में भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव और भोजपुरी सिने वर्ल्ड की फेमस एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी एक साथ मन मोह लेने वाला बोलबम गीत ‘हरियर टिकुलिया’ लेकर आई हैं। उनकी सुपरहिट जोड़ी जब भी साथ आती है तो माहौल बना देती है और संगीतप्रेमियों का मन मयूर झूम उठता है। इसी कड़ी में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया यह बोलबम गीत लोगों के मन को खूब भा रहा है। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर और सुरीली आवाज में गाकर सबका मन मोह लिया है। इसके वीडियो में खूबसूरत अदाकारा काजल त्रिपाठी ने कावंरिया की पत्नी के रूप में शानदार अदाकारी किया है। इस गीत का फिल्मांकन बहुत ही शानदार किया गया है।
इस बोलबम गीत के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी का हसबैंड कांवर लेकर बाबा धाम जल चढ़ाने जा रहा है, तब वह अपने हसबैंड से हरी-हरी चूड़ियां और कुछ सामान लाने की बात कहती है और वह याद दिलाते हुए कहती हैं कि…
‘जा तारा राजा जी भोला के दुआरी, जवन कहतानी तवन चाही अबकी बारी, एकहु समान ना भूलइहा, एक पत्ता हरियर टिकुलिया ये सइयाँ लेले अइहा…’

लिंकः https://youtu.be/pjIi5xgxEVE?si=QgMekc2M0VF4sPSn

इस गीत को लेकर सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘मेरी आवाज में गाया हुआ ये बोलबम गीत गाकर दिल से मुझे बहुत अच्छा लगा था। भोलेबाबा के भक्तों व श्रोताओं के रत्नाकर कुमार सर हमेशा अच्छे-अच्छे गाने बनाते हैं। इसके लिए उन्हें दिल से थैंक्यू। ये गीत पसंद करने के लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वहीं एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘यह बोलबम गीत में परफॉर्म करके मुझे बहुत खुशी हुई है। इस गीत का बहुत ही बेहतरीन मेकिंग करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूँ और ऑडियंस को भी दिल से थैंक्यू!’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोलबम गीत ‘हरियर टिकुलिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने में अदाकारा काजल त्रिपाठी शानदार अभिनय करके सबका मन मोह रही हैं। इस गाने को गीतकार सतीश बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर रौनक शाह, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *