रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
साक्ष्य सबूत इकट्ठा करने के लिए मंडी समिति में पदाधिकारी के साथ हुई बैठक
सुल्तानपुर, मंडी समिति अमहट में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत मंडी के व्यापारियों द्वारा तथा मंडी सब्जी फल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा दिनांक 19 जून को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री से की गई थी जिसका संज्ञान लेते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने निदेशक मंडी परिषद इंद्र विक्रम सिंह से किया था जिन्होंने पत्र में लगाए गए आरोपी को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी डायरेक्टर मंडी समिति को जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया जिसकी जांच के लिए उप जिलाधिकारी महोदय ने प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी से साक्ष्य एवं सबूत मांगे हैं जिसके चलते मंडी समिति के व्यापारियों द्वारा साक्ष्य एवं सबूत इकट्ठा करते हुए शीघ्र ही शपथ पत्र के साथ जांच अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा इस संदर्भ में एक बैठक आज प्रदेश मंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी की उपस्थिति में भारतीय फल एवं सब्जी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद शमी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्री त्रिपाठी ने कहा कि जांच निष्पक्ष हो जांच को भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों द्वारा प्रभावित न किया जा सके इसके लिए निदेशक मंडी से इन अधिकारियों को तत्काल हटाने की मांग की गई है श्री त्रिपाठी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय के जीरो टॉलरेंस की धज्जियां उड़ाने वाले भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हर हाल में होगी। प्रथम दृष्टया संविदा बाबू मुकेश कुमार को कार्य मुक्त कर दिया गया है लेकिन अभी भी मंडी समिति के इंस्पेक्टर सुभाष पांडे तथा भी भीम प्रकाश अपने पदों पर बने हुए हैं जिससे जांच प्रभावित हो रही है जांच के संदर्भ में सभी सबूत साक्ष्य शपथ पत्र जांच अधिकारी के साथ-साथ निदेशक मंडी परिषद उत्तर प्रदेश को भी उपलब्ध कराया जाएगा जिससे जांच पूर्ण प्रदर्शित पूर्वक हो और दोषियों पर कार्रवाई हो। आज आंशिक रूप में साक्ष्य मंडी सचिव के कार्यालय में उपलब्ध कराया गया है। बैठक मंडी अध्यक्ष मोहम्मद शमीम , लाइया मेराज नदीमआदि उपस्थित रहे।
