थाना मीरगंज, बरेली क्षेत्रान्तर्गत दौराने पुलिस मुठभेड़ लूट के 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की सूचना के सम्बन्ध में।

सादर अवगत कराना है कि श्री अब्दुल अतीक पुत्र श्री अब्दुला निवासी मो0 शेखुपुरा कस्बा व थाना मीरगंज, बरेली द्वारा सूचना दी गयी 04 अज्ञात अभियुक्तगणो द्वारा नाजायज हथियार से मारपीट कर 25000/- रुपये लूट कर ले गये। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0स0 378/25 धारा 309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

आज दिनांक 19/20.07.2025 की रात्रि थाना मीरगंज पुलिस टीम को दौराने गश्त मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नल नगरिया तिराहे से मीरगंज की ओर एक कार खड़ी है, जिसमें बैठे लोग अपराध करने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम नल नगरिया तिराहे पर पहुंचे तो एक ईको कार में बैठे 02 व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नियत से फायर किया, पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश सत्यपाल उर्फ पप्पू सैनी उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम मदनापुर थाना शीशगढ़ जनपद बरेली के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया तथा दूसरे बदमाश विजेंद्र उर्फ वीरेंद्र पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम मदनापुर थाना शीशगढ़ जनपद बरेली को मौके से गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।

अभि0 सत्यपाल उर्फ पप्पू सैनी उपरोक्त के कब्जे से 01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस, एक जिन्दा कारतूस 315 एवं अभियोग की लूट से सम्बन्धित 3650/- रुपये बरामद हुए। अभि0विजेन्द्र उर्फ वीरेन्द्र उपरोक्त के कब्जे से अभियोग की लूट से सम्बन्धित 4700 रुपए तथा एक ईको कार, एक लूट का मोबाइल फोन बरामद हुए। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *