बुद्धा पार्क बनेगा सामाजिक समरसता का केंद्र-भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह

शाहदरा कालिंदी विहार में बुद्धा पार्क का नव निर्माण तेज, भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह सहित पदाधिकारियों ने किया प्रगति कार्य का निरीक्षण

आगरा। बुधवार को शाहदरा कालिंदी विहार स्थित आगरा नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन बुद्धा पार्क के नव निर्माण कार्यों का भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने अपनी राष्ट्रीय व प्रदेश टीम के पदाधिकारियों के साथ अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने पार्क में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति को देखा और निर्माण की गुणवत्ता की सराहना की। उल्लेखनीय है कि 3 अगस्त 2025 को भाजपा नेता एवं भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार शमी (पूर्व न्यायाधीश) एवं प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट कर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बुद्धा पार्क आगरा के निर्माण को लेकर विशेष रुचि दिखाते हुए अधिकारियों को इसे बृहद एवं भव्य स्वरूप में विकसित करने के निर्देश दिए थे। आज पार्क का विकसित होता स्वरूप देखकर तथागत भगवान बुद्ध एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों में हर्ष की लहर है। स्थानीय नागरिकों एवं समाज के लोगों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पार्क सामाजिक समरसता, शांति और प्रेरणा का केंद्र बनेगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री अनिल कुमार (पूर्व न्यायाधीश), प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह, महिपाल सिंह,लक्ष्मण प्रसाद सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *