आज दिनांक 06 अगस्त 2025 को साय 5:00 बजे सुभाष नगर पोस्ट (सिविल लाइंस प्रभाग) नागरिक सुरक्षा कोर की मासिक बैठक, स्थान – टॉप वन बेल्फेयर सोसायटी, बरेली पब्लिक स्कूल वाली गली में तपेश्वर नाथ मंदिर रोड सुभाष नगर बरेली में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि डिप्टी डिविजनल वार्डेन श्री अनिल शर्मा जी स्टाफ ऑफिसर श्री आलोक शंखधार जी व अति विशिष्ट अतिथि आई सी ओ श्री मती स्वदेश कुमारी जी रही। बैठक की अध्यक्षता पोस्ट वार्डन श्री मनोज कुमार जी व संचालन डिप्टी पोस्ट वार्डेन जय गोपाल अरोरा जी और सहयोग सैक्टर वार्डेन गीतांजलि कश्यप जी द्वारा किया गया |

बैठक की कार्यवाही :
सर्वप्रथम सुभाष नगर पोस्ट के पोस्ट वार्डेन मनोज कुमार द्वारा बैठक का एजेंडा पढ़ कर सुनाया गया। और पोस्ट के सभी वार्डेन से सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई। सभी बिंदुओं पर की गई चर्चा हमारे बीच में बैठे पदाधिकारियों के समक्ष रखी गई।
सर्वप्रथम डिविजनल वार्डेन द्वारा पोस्ट पर जो भी पद खाली है उनको जल्द भरने के लिए कहा गया। हाउस होल्ड रजिस्टर को अपडेट रखने को कहा गया। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर सभी वार्डेन को ध्वजारोहण करना जरूरी है, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, उर्स, गंगा महारानी की शोभा यात्रा पर कार्यालय से जो भी आदेश आएगा उसे सभी वार्डेन को मानना होगा।
इसके पश्चात स्टाफ ऑफिसर श्री आलोक शंखधार जी बताया गया कि सुभाष नगर पोस्ट पर वृक्षारोपण कार्यक्रम करवाया जाना चाहिए। सभी वार्डेन दिन तय कर वृक्षारोपण का कार्यक्रम अतिशीघ्र करवाना सुनिश्चित करें ।
इसके पश्चात सुभाष नगर पोस्ट की आई सी ओ श्री मती स्वदेश कुमारी जी द्वारा सावन के प्रत्येक सोमवार को जिन वार्डेन द्वारा पूरी निष्ठा से मंदिरों पर ड्यूटी की गई, उन सभी वार्डेन की भरी भूरी प्रशंसा की गई।

बैठक के अंत में पोस्ट वार्डेन मनोज कुमार, डिप्टी पोस्ट वार्डेन जय गोपाल अरोरा, सैक्टर वार्डेन रानी सिंह, नीरज कुमार, रश्मि उपाध्याय, बिंदु सक्सेना, डॉ. मिलिंद बजाज, अंकित तिवारी, संदेश वाहक विवेक सक्सेना जी ने सैक्टर वार्डेन गीतांजलि कश्यप जी को सुक्ष्म जलपान हेतु धन्यवाद दिया।
