
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
सुल्तानपुर, कादीपुर डेवाढ़ मे व्यापार कर रहे व्यापारी राकेश गुप्ता जो जलालपुर पांडे का पुरवा के निवासी हैं आज रात कुछ बदमाशों द्वारा उनकी उनकी हत्या कर दी गई जिसकी सूचना मिलने पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक व्यापारी राकेश गुप्ता के भाई उमेश गुप्ता तथा मृतक व्यापारी के पुत्र अंगद गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बधाया और कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडलका प्रत्येक पदाधिकारी आपके इस संकट की घड़ी में आपके साथ खड़ा है श्री त्रिपाठी ने कहा कि सूचना मिलते ही हमने पुलिस अधीक्षक महोदय से वार्ता कर इस घटना की तत्काल खुलासे की मांग की है उसके बाद परिजनों के के सामने भी प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक कादीपुर विनय गौतम से फोन पर वार्ता कर इस घटना की जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग किया है और कहां है की हर हाल में व्यापारी की हत्यारे पकड़े जाएं और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले श्री त्रिपाठी ने मृतक व्यापारी के पारिवारिक जनों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश का व्यापारी आपके साथ है किसी भी दशा में आपके साथ अन्याय नहीं होने पाएगा वास्तविक अपराधी पकड़े जाएंगे और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी मृतक के पारिवारिक जनों ने कहा कि हमारे यहां 28 नवंबर को रामचरितमानस का पाठ होना था जिसकी कार्ड भी बट रहे थे लेकिन बीच में ऐसी घटना होने से हम लोग आहत हैं प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से इस घटना की खुलासे की बात हुई है उन्होंने जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने तथा अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है
