
एसआईआर प्रक्रिया अत्यंत संवेदनशील, पार्टी वर्कर दें विशेष ध्यान : राजेश तिवारी
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
सुल्तानपुर। मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, प्रभारी प्रयाग जोन एवं पूर्व मंत्री राजेश तिवारी बतौर मुख्यतिथि के तौर पर सुल्तानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन सृजन व SIR के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी ली, कार्यक्रम के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री राजेश तिवारी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया, उसके बाद कार्यक्रम में जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष अथवा एसआईआर में धांधली रोकने हेतु पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए जिले के समस्त कोऑर्डिनेटर के संगठन के कार्यों में तेजी लाने व SIR के तहत वैध मतदाताओं के नाम काटने ना पाए व अवैध मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल न होने पाए इसके लिए विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यतिथि पूर्व मंत्री राजेश तिवारी ने पार्टी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया अत्यंत संवेदनशील है और सत्ता पक्ष इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है, इसलिए पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए कोऑर्डिनेटर अपने-अपने क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षों,मंडल अध्यक्षों से संपर्क कर इस जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करें जिससे अवैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल ना हो। वहीं उन्होंने 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को लेकर कार्यकर्ता व नेताओं से भारी भीड़ जुटाने की अपील की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि जनपद में संगठन सृजन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वहीं उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं से गंभीरता पूर्वक लेने को कहा जिले में एक भी मतदाता छूटने न पाए इसके लिए पार्टी जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी फिरोज अहमद वरुण मिश्रा रणजीत सिंह सलूजा ममनून आलम राहुल त्रिपाठी आदेश अहमद मनोज कुमार तिवारी निकलेस सरोज सलाउद्दीन हाशमी इमरान खान विभु पांडे नंदलाल मौर्य सिराज अहमद चंद्रभान सिंह मोहित तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

इंसेट
निकलेश सरोज का हुआ भव्य स्वागत
सुल्तानपुर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर प्रथम बार जिला कार्यालय आगमन पर कु0 निकलेश सरोज का जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री राजेश तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा सहित अन्य नेताओं ने उन्हें फूल माला व बुके देकर भव्य स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वही राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर उन्होंने जिला नेतृत्व से लेकर राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है मैं उसके प्रति हमेशा वफादार रहूंगी गांव से लेकर शहर तक पार्टी की नींव मजबूत करने हेतु अपना संघर्ष जारी रखूंगा
