
‘‘काशी तमिल संगमम् यात्रा ने भाषा, संस्कृति और क्षेत्रीय भिन्नताओं के नाम पर फैलाए गए भ्रमों को दूर करने का काम किया-मा0 महापौर
काशी तमिल संगमम यात्रा हमारी एकता, समरसता और सांस्कृतिक गौरव का जीवंत उदाहरण
संकल्प संदेश,प्रयागराज 09 दिसम्बर
‘‘काशी तमिल संगमम्’’ यात्रा के 50 सदस्य, जो सड़क मार्ग से तमिलनाडू से चलकर मंगलवार को प्रयागराज के होटल रवीसा पहुंचे, उनका भव्य रूप से स्वागत एवं अभिनंदन मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी द्वारा किया। दल में सम्मिलित सदस्यों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। ‘‘काशी तमिल संगमम्’’ यात्रा दल में सम्मिलित सदस्यों के साथ होटल रवीसा में आयोजित कार्यक्रम में हेल्थ अवेयरनेस कैम्प, तमिल साहित्य और भाषा की समृद्धि के बारे में जागरूकता, डिजिटल तरीकों से शिक्षा की पहुंच को बढ़ाना, फाइनेंशियल लिटरेसी के बारे में जागरूकता फैलाना, शारीरिक और आध्यात्मिक सेहत एवं रिपेयर और मेंटेनेंस सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी।
इस अवसर पर मा0 महापौर श
