एसआईआर के मुद्दे पर लंबे समय से छिड़ी बहस के बीच संसद में इस पर जोरदार बहस का क्रम जारी है। आज अमित शाह ने इसी मुद्दे पर लोकसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
एसआईआर के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस SIR पर एक तरफा झूठ फैला रही है, जिस पर आज वो संसद से जवाब देंगे। अमित शाह ने कहा कि क्या कोई भी देश का लोकतंत्र सुरिक्षत रह सकता है, जब देश का प्रधानमंत्री और राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा ये घुसपैठिये तय करें। नहीं ऐसा नहीं हो सकता। मेरा मानना है कि इससे कुछ पार्टियों के राजनीतिक लक्ष्यों को नुकसान होगा। मुझे उन पार्टियों से हमदर्दी है, देश के वोटर उन्हें वोट नहीं देते, कुछ घुसपैठिए उन्हें वोट देते थे और अब वे भी चले जाएंगे !
अमित शाह ने कहा आगे कहा कि दो दिन तक, हमने विपक्ष से कहा कि इस पर बाद में, दो सेशन के बाद चर्चा होनी चाहिए। लेकिन वे नहीं माने। हम मान गए, हमने ‘नहीं’ क्यों कहा? ‘नहीं’ के दो कारण थे। एक, वे SIR पर चर्चा चाहते थे। मैं बहुत साफ हूं कि इस सदन में SIR पर चर्चा नहीं हो सकती। SIR चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। भारत का EC और CEC सरकार के तहत काम नहीं करते हैं। अगर चर्चा होती है और सवाल उठते हैं, तो इसका जवाब कौन देगा? जब उन्होंने कहा कि वे चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार हैं, तो हम तुरंत मान गए।
गृह मंत्री ने आगे कहा कि इस मामले (SIR) पर चर्चा को लेकर पहले दो दिन तक अड़चन रही। इससे लोगों में गलत मैसेज गया कि हम इस पर चर्चा नहीं करना चाहते। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि संसद इस देश में चर्चा के लिए सबसे बड़ी पंचायत है। BJP-NDA कभी चर्चा से नहीं भागते। विषय चाहे जो भी हो, हम संसद के नियमों के अनुसार हमेशा चर्चा के लिए तैयार रहते हैं।
अब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कौन होगा क्या यह तय करेंगे घुसपेठिए लोकसभा में S I R पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह

