सुलतानपुर के चर्चित हत्याकांड में था वांछित, 30 से अधिक संगीन मुकदमे थे दर्ज
रिपोर्ट – सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर

सहारनपुर/लखनऊ।
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने सहारनपुर जनपद के गंगोह क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश सिराज अहमद को मार गिराया। सिराज सुलतानपुर के एक चर्चित हत्या कांड में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसटीएफ को सिराज अहमद के गंगोह क्षेत्र में मौजूद होने की मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरता देख सिराज ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में सिराज अहमद मारा गया।
सिराज अहमद एक कुख्यात अपराधी था और उसके खिलाफ करीब 30 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। सुलतानपुर के चर्चित हत्याकांड में नाम आने के बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

