
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
अयोध्या/लखनऊ सुल्तानपुर 10 जनवरी। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री विधानसभा में सचेतक उत्तर प्रदेश के प्रभारी बिगत सात बार से लगातार कैबिनेट मंत्री माननीय श्रवण कुमार जी कल, 11 जनवरी (रविवार) को अयोध्या के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनका यह कार्यक्रम जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के साथ एक महत्वपूर्णबैठक में भाग लेने तथा भगवान राम लला जी के दर्शन पूजन करके बिहार उत्तर प्रदेश एवं देश के लोगों के भलाई एवं सबको स्वास्थ्य एवं प्रसन्न रखने की कामना भगवान से व्यक्त की जाएगी उनके इस आगमन को लेकर प्रदेश भर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत की तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।
प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मंत्री जी रविवार दोपहर 12:10 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस से अयोध्या जंक्शन पहुंचेंगे। उनके आगमन और कार्यक्रमों की सफलता हेतु प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल, सुभाष पाठक, कल्पनाथ वर्मा, अभिषेक वर्मा, जितेंद्र सिंह, नीतीश वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा तथा अयोध्या के जिलाध्यक्ष एवं अन्य करीबी जनपदों के जिला अध्यक्ष के साथ सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष संतोष पाठक सहित अन्य वरिष्ठ नेता सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
प्रमुख कार्यक्रम:
11 जनवरी: दोपहर 12:40 बजे अयोध्या परिसर आगमन और होटल रामाइन में स्थानीय एवं प्रदेशभर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ आयोजित गहनबैठककार्यक्रमों में सहभागिता। प्रेस से मिलने आदि का कार्यक्रम
12 जनवरी: प्रातः 09:00 बजे रामलला मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन, जिसके बाद वे स्थानीय कार्यक्रमों के माध्यम से प्रबुद्ध समाज को संबोधित करेंगे।
ओमप्रकाश उपाध्याय जी ने कहा कि मंत्री जी का यह दौरा संगठन और प्रबुद्ध वर्ग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है ताकि कार्यक्रम ऐतिहासिक बने।
