
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
सुल्तानपुर :-
लगभग 15 दिन बाद साफ मौसम और खिली धूप ने गोमती मित्र मंडल के साप्ताहिक श्रमदान के दिन गोमती मित्रों का काम न केवल आसान किया बल्कि श्रमदान की समय सीमा भी बढ़ गई,प्रातः 6:00 बजे से शुरू हुआ श्रमदान 9:00 बजे तक अनवरत चलता रहा व पूरे तट,परिसर,श्राद्ध स्थल व सीता उपवन की सफाई के साथ संपन्न हुआ,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने गोमती मित्रों को संबोधित करते हुए कहा की आने वाले दिनों में कई मुख्य स्नान पर्व हैं और गोमती मित्रों को आने वाले

श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखते हुए उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा,मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी ने अलग-अलग स्नान पर्व के लिए एक-एक गोमती मित्रों की जिम्मेदारी तय की व हर पल हर क्षण सतर्क रहने को कहा।
श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,सेनजीत कसौधन दाऊ,मुन्ना सोनी,मुन्ना पाठक,संत कुमार प्रधान,राकेश सिंह दद्दू,अजय प्रताप सिंह,राकेश मिश्रा,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा, रामु सोनी, आलोक तिवारी,ओम प्रकाश पांडे,अरुण गुप्ता,अभय मिश्रा,श्याम मौर्य आदि उपस्थित रहे।
