
सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा आज रविवार को जनपद सुल्तानपुर के हलियापुर क्षेत्र में पहुंचेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद दोपहर 3 बजे श्री सिंहराय भालेसुल्तान इंटर कॉलेज हलियापुर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।विद्यालय परिसर में सांसद निधि से स्थापित ओपन जिम का लोकार्पण सांसद द्वारा किया जाएगा। इसके बाद वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा आमजन की समस्याओं को सुनते हुए जनसुनवाई भी करेंगे। सांसद के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
