युवा सपा नेता ने दिखाई दरियादिली बेसहारा परिवार के बने खेवनहार


रिपोर्ट रोहित टंडन समाचार 18 न्यूज़
सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा व कर्मठ सपा नेता विपिन सिंह उर्फ दीपक सिंह ने दिखाई दरियादिली दीपक सिंह ने साहबागंज के रहने वाले मृतक अरबाज के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और मृतक अरबाज के परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में पचास हजार रुपए दिए साथ ही दीपक सिंह ने शोकाकुल परिजनों को भरोसा दिलाया कि वो जल्द ही उसके टूटे फूटे घर को नया बनवाएंगे आप को बताते चले की साहबागंज निवासी अरबाज की दो दिन पहले लखनऊ के इकाना हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी अरबाज की माली हालत अच्छी नहीं थी गांव वालों की आर्थिक मदद के बाद परिजनों ने उन्हें लखनऊ के इकाना हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई इकाना हॉस्पिटल प्रशासन ने अरबाज के शव को पैसों के कारण परिजनों को सौंपने से मना कर दिया था हॉस्पिटल के इस बर्ताव से नाराज इसौली विधायक ताहिर खान स्वयं इकाना हॉस्पिटल पहुंचे और शव को दिलाने का प्रयास किया पर हॉस्पिटल प्रशासन ने उनके साथ भी बतमीजी की और विधायक ताहिर खान और हॉस्पिटल प्रशासन के बीच तीखी नोंकझोंक हुई फिर कही जाकर अरबाज का शव उसके परिजनों को मिला आर्थिक तंगी से जूझ रहे अरबाज के परिजनों ने किसी तरह उसके शव का अंतिम संस्कार किया पर आज जयसिंहपुर क्षेत्र के युवा सपा नेता दीपक सिंह मृतक अरबाज के घर पहुंच कर से शोक सम्पत परिवार से मुलाकात कर उन्हें पचास हजार रुपए की आर्थिक मदद की और भविष्य में मृतक अरबाज का घर बनवाने का आश्वासन दिया,सपा नेता के इस कार्य की क्षेत्र में चर्चा है लोग दीपक सिंह के कार्य की सराहना कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *