देहली बाजार में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

रिपोर्ट रोहित टंडन समाचार 18 न्यूज़
सुल्तानपुर, बल्दीराय तहसील क्षेत्र के देहली बाजार में बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा का शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार ने पंजाब नेशनल बैंक के महाप्रबंधक अंचल कार्यालय लखनऊ मृत्युंजय तथा मंडल प्रमुख अयोध्या अवधेश कुमार तिवारी के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर शाखा का उद्घाटन किया।उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह ने कहा कि बैंक शाखा खुलने से देहली बाजार समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को बैंकिंग सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और उपभोक्ताओं को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक कृष्ण दीपक वर्मा, उप प्रबंधक अनुज कुमार, ग्राम प्रधान विपिन यादव, प्रधान प्रतिनिधि गोलू सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *