एस आई आर के अंतिम चरण में सपा हुई सक्रिय

 

रिपोर्ट रोहित टंडन समाचार 18 न्यूज़
एसआईआर के अंतिम चरण में सपा हुई सक्रिय,लीलावती कुशवाहा ने बढ़ाई संगठन की हलचल।उत्तर प्रदेश में गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के अंतिम चरण में पहुंचते ही समाजवादी पार्टी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। सपा जिला प्रभारी,पूर्व मंत्री एवं महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीलावती कुशवाहा लगातार जनपद में भ्रमण कर पार्टी के बीएलए व कार्यकर्ताओं को जागरूक कर रही हैं।इसी क्रम में वह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद के जिला पंचायत मार्केट स्थित कार्यालय पहुंचीं और एसआईआर को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसौली विधानसभा क्षेत्र जाते समय रास्ते में पूर्व विधायक अनूप संडा की पीडीए पदयात्रा से मुलाकात होने पर उन्होंने पदयात्रा में भी सहभागिता की।इस मौके पर जिला महासचिव सलाहुद्दीन ख़ान,प्रधान राज नारायण यादव सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *