पिकअप में क्रूरतापूर्वक भरे 26 भैंस के पड़े बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार।

छाता। कोतवाली छाता थाना क्षेत्र में पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी को शेरगढ़ रोड छाता से पड़कर मुक्त कराए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुखबिर की सूचना पर पकड़ी गई गाड़ी
जानकारी के अनुसार, गौरक्षक दल छाता के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक पिकअप गाड़ी (नंबर UP 81 FT 5338) में पशुओं को बेहद क्रूरतापूर्ण तरीके से भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर जब गाड़ी को रोककर चेक किया गया, तो उसमें से 26 पडिया और पड़ा बरामद हुए।
गाड़ी चालक वी साठी अलीगढ़ के रहने वाले हैं,
पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मुस्तकीम पुत्र मुनीष, इकराम पुत्र नवाखां (निवासी हसनगढ़, अलीगढ़) और जान मोहम्मद पुत्र हबीब खां (निवासी चण्डोस, अलीगढ़) के रूप में हुई है। गौरक्षकों की शिकायत पर पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच में जुटी पुलिस
इस मामले की लिखित तहरीर गौरक्षक दल के सदस्य केवल कृष्ण, नितिन और संदीप कुमार द्वारा दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना छाता पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और उप-निरीक्षक पुनीत सिरोही को इस प्रकरण की जांच सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *