खूंखार अपराधियों के द्वारा एक ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।


मथुरा में हाल ही में थाना हाइवे इलाके मैं जय गुरुदेव मंदिर के सम ऐप नेशनल हाईवे 19 पर एक ट्रक चालक की खूंखार अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी जिससे जनता में भी भय फैल गया। 24 घंटे से पहले मथुरा पुलिस ने म चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का विवरणआगरा-दिल्ली हाईवे पर जयगुरुदेव पुल के पास ट्रक और कार की मामूली टक्कर के बाद कार सवारों ने ट्रक चालक अनूप कुमार यादव निवासी जिला एटा पर लाठी-डंडों से हमला किया। घायल चालक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर नरहौली और फरह के रहने वाले योगेश, संदीप, पवन और लोकेंद्र को गिरफ्तार किया। हमलावरों द्वारा इस्तेमाल की गई बलेनो कार भी बरामद हो गई है। बदमाशों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *