लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर हुई बड़ी कार्रवाई

गौतमपल्ली थानेदार को किया गया लाइन हाजिर

सीएम आवास क्षेत्र के थाने पर इस तरह की कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हुआ है हड़कंप

लखनऊ से समाचार 18 न्यूज़ के लिए रोहित टंडन की खास रिपोर्ट
लखनऊ, लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। गौतमपल्ली थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि थाने के अन्य दरोगा-सिपाहियों की भूमिका की जांच चल रही है। थाने के SHO रत्नेश सिंह सहित यहां के सभी सिपाहियों पर ढाई लाख रुपए वसूली का आरोप है।

सीपी (पुलिस कमिश्नर) की जांच के बाद पूरे थाने पर शुक्रवार को एक्शन ले लिया गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले रात में बंदरियाबाग चौकी इंचार्ज एक युवक को पकड़कर थाने लाए थे। वहां उससे करीब ढाई लाख रुपए की वसूली की गई। इस गंभीर भ्रष्टाचार प्रकरण की जांच पुलिस कमिश्नर से कराई गई। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है।

कार्रवाई में इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह को भी लाइन हाजिर किया गया है। वहीं, थाने की नई कमान विपिन सिंह को सौंपी गई है। सीएम आवास क्षेत्र के थाने पर इस तरह की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

थाने के सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले जिस युवक को गौतमपल्ली थाने पर लाया गया था, उसकी आमद (एंट्री) जनरल डायरी (जीडी) में दर्ज की गई। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे छोड़ दिया गया।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि संबंधित व्यक्ति की थाने में विधिवत एंट्री दर्ज है। पूछताछ के बाद उसे रिहा किया गया था। इस बीच रुपए के लेन-देन की बात सामने आने के बाद पुलिस महकमे में जांच कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *