नवरत्न पांडेय, शिवानी पांडेय का बोलबम गीत ‘पावन धाम ब्रह्मपुर’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

नवरत्न पांडेय, शिवानी पांडेय का बोलबम गीत ‘पावन धाम ब्रह्मपुर’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी संगीत जगत के लोकप्रिय सिंगर एक्टर नवरत्न पांडेय सावन के पावन माह में भोलेबाबा के अनेकों धाम में से एक धाम बाबा ब्रम्हेश्वर पर आधारित बोलबम गीत ‘पावन धाम ब्रह्मपुर’ लेकर आये हैं। उनकी मधुर आवाज में गाया हुआ ये बोलबम गीत देखने व सुनने में मधुर और प्यारा लग रहा है। इस गीत के वीडियो में नवरत्न पांडेय और एक्ट्रेस शिवानी पांडेय ने शानदार अदाकारी किया है। वे दोनों कांवरियों के भेष में पूजन अर्चना करते हुए नजर आ रहे हैं। यह बोलबम गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत का फिल्मांकन बहुत ही शानदार किया गया है।
इस गाने की वीडियो में दिखाया गया है कि सिंगर एक्टर नवरत्न पांडेय एक्ट्रेस शिवानी पांडेय के साथ पावन धाम ब्रह्मपुर में जल चढ़ाने पहुंचे हैं। वे बाबा की महिमा का बखान करते हुए कहते हैं कि…


‘हर हर बम बम सेवक करे बाबा ब्रम्हेश्वर में, जइसे भँग धतूर चढ़ावेबने बिगड़ल काम, रउवे नाम से आज ब्रह्मपुर बनल पावन धाम…’

लिंकः https://youtu.be/i7ce9WiKBZM?si=_4wnjjbMTlnmsbg-

इस बोलबम गीत ‘पावन धाम ब्रह्मपुर’ को लेकर नवरत्न पांडेय ने कहा कि ‘यह गीत बाबा ब्रम्हेश्वर की महिमा और भक्ति पर आधारित है। इसमें हमने ब्रह्मपुर धाम की महिमा मंडन करने का प्रयास किया है। बाबा ब्रम्हेश्वर की कृपा सभी पर बनी रहे, यही बाबा से प्रार्थना करता हूँ। इस गीत को गाकर और इसमें परफॉर्म करके मुझे बहुत खुशी मिली है। इतना बढ़िया बोलबम गीत का निर्माण करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देता हूँ। इस गीत को पसंद करने के लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देता हूँ।’


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोलबम गीत ‘पावन धाम ब्रह्मपुर’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर नवरत्न पांडेय ने मधुर आवाज में गाया है। इस गाने में नवरत्न पांडेय और
अदाकारा शिवानी पांडेय ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार शशी बावला ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर पंकज सोनी, डीओपी अरमान सिंह, कोरियोग्राफर मोनू श्रीवास्तव, एडीटर आलोक गुप्ता है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *