सदस्य ही संगठन की रीढ़,— रवीन्द्र त्रिपाठी

 

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए व्यापारी नेताओं को भी एकजुट होने की है जरूरत —रवीन्द्र त्रिपाठी
कामतागंज बाजार अध्यक्ष शिव प्रभाकर जायसवाल की अध्यक्षता में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान चलाया गया जहां पर दर्जनों व्यापारियों को प्रदेश महामंत्री द्वारा सदस्यता प्रमाण पत्र दिया गया। कामतागंज बाजार अध्यक्ष शिव प्रभाकर जयसवाल ने प्रदेश महामंत्री का अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि जिस संगठन में सदस्यों की संख्या अधिक रहती है वही संगठन मजबूत माना जाता है क्योंकि आज के इस लोकतांत्रिक युग में सदस्यों की संख्या का विशेष महत्व है। श्री त्रिपाठी ने जनपद में अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आवाहन पदाधिकारियों से किया श्री त्रिपाठी ने कहा कि अपने हितों की रक्षा सुरक्षा के लिए हम सभी व्यापारियों को ही नहीं बल्कि व्यापारी नेताओं को भी एक होकर लड़ाई लड़नी चाहिए तभी इस व्यापारी समाज का कल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद व्यापारियों के सम्मान का ख्याल नहीं रखा गया लेकिन जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी ने तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई ने उद्यमियों तथा व्यापारियों के हित में कई फैसले लिए और उद्यमियों तथा व्यापारियों को सम्मान देने का काम किया । भारतीय जनता पार्टी के दोबारा देश व प्रदेश में सरकार बनने पर व्यापारियों तथा उद्यमियों की मान सम्मान तथा उनकी समस्याओं के निदान का विशेष स्थान रखा गया।करण की जिस देश के व्यापारी तथा उद्यमी सुदृढ़ होते हैं उसे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी नेतृत्व में बेहतर कानून व्यवस्था के चलते और सुंदर विद्युत आपूर्ति के चलते प्रदेश में नए-नए उद्योगों की स्थापना हो रही है जिसकी हम सभी लोग प्रशंसा करते हैं। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के शुभ अवसर पर जीएसटी में सुधार व कटौती की घोषणा करके देश के प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापार जगत को तोहफा देने का काम किया है जिससे देश को आत्मनिर्भर बनने के लिए बल मिलेगा। श्री त्रिपाठी ने संगठन के पदाधिकारियों व्यापारियों की समस्याओं को जानने तथा उसके निदान करवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर सचिन जायसवाल, सोनू अग्रहरी शिवम जायसवाल जगदीश जायसवाल सचिन कौशल शुभम जायसवाल मूलई प्रसाद बजरंगी हरिश्चंद्र तिवारी, सुशील अग्रहरि आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *