निदेशक, महिला कल्याण उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में ’’संकल्प हब फार इम्पावरममेंट आॅफ वूमेन योजना’’ के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन जिला महिला चिकित्सालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, सुलतानपुर की अध्यक्षता में किया गया
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
निदेशक, महिला कल्याण उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में ’’संकल्प हब फार इम्पावरममेंट आॅफ वूमेन योजना’’ के अन्तर्गत आज दिनांक 03.09.2025 को जिला महिला चिकित्सालय (स्वायतशाषी मेडिकल काॅलेज, सुलतानपुर) में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत कन्या जन्मोत्सव तथा पी0सी0पी0एन0डी0टी0 अधिनियम पर क्षमता निर्माण सत्र का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी, सुलतानपुर की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी व डा0 आरिफ खान द्वारा नवजात बालिका शिशुओं के परिजनों को उपहार दे कर सम्मानित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी, सुलतानपुर द्वारा महिला कल्याण विभाग से संचालित समस्त योजनाओं जैसे-निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, रानी लक्ष्मीबाई महिला एंव बाल सम्मान कोष, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, स्पाॅन्सरशिप योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। उपस्थित जनमानस को बेटियों के महत्ता के बारे में बताते हुए बताया गया कि जिस तरह बेटों के स्वास्थ्य शिक्षा भरण-पोषण पर ध्यान दिया जाता हैं। उसी तरह बेटियों के ऊपर भी ध्यान दिया जाय। ताकि हमारे समाज को एक नई दिशा मिल सकें।
डा0 आरिफ खान द्वारा पी0सी0पी0एन0डी0टी0 अधिनियम के बारे में उपस्थित स्टाफ व अन्य महिलाओं को जागरूक किया गया कि उक्त अधिनियम का अनुपालन किये जाने के संबंध में भी अवगत कराया गया। ताकि कन्या भू्रण हत्या पर रोक लगायी जा सकें।
रेखा गुप्ता, जिला मिशन समन्वयक द्वारा उपस्थित सभी कन्याओं के अभिभावकों व चिकित्सालय में उपस्थित अन्य लोगों को भी को बताया गया कि कन्याओं के जन्म से सुरक्षा स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये जा रहें है। बेटा-बेटी में भेदभाव न करें। जिससे बेटियां भी अपने पैरों पर खड़ी हो कर परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करें।
उक्त कार्यक्रम व क्षमता निर्माण सत्र में उदयराज वरिष्ठ सहायक, पूजा सिंह, परियोजना समन्वयक, संतोष पाल, सरोज यादव, जेण्डर स्पेसलिस्ट, रीता मौर्या परामर्शदाता, कार्यालय-जिला प्रोबेशन अधिकारी, माधुरी, पूजा पाल, ललिता, शीतल, स्टाफ नर्स, विपिन कश्यप, आदि के साथ अन्य स्टाफ नर्स, ए0एन0एम0, आशा बहू व चिकित्सालय में आमजनमानस उपस्थित रहें।
