बल्दीराय तहसील में राष्ट्रीय लोक अदालत,1559 मामलों का हुआ निस्तारण

रिपोर्ट – सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। शनिवार को बल्दीराय तहसील में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में बड़ी संख्या में लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत दी गई।तहसील स्तर पर आयोजित लोक अदालत में राजस्व से जुड़े 40 वाद, जाति प्रमाण पत्र के 128, आय प्रमाण पत्र के 243 तथा अन्य श्रेणी के 1148 मामलों सहित कुल 1559 वादों का निस्तारण किया गया। तहसीलदार अरविंद तिवारी ने इन मामलों की सुनवाई करते हुए मौके पर ही समाधान कराया।उप जिलाधिकारी बल्दीराय प्रवीण कुमार द्वारा शमनीय आपराधिक मामलों के 544, राजस्व संबंधी 5 तथा अन्य श्रेणी के 494 मामलों सहित कुल 1041 वादों का निस्तारण कराया गया। लोक अदालत की कार्यवाही में तहसीलदार अरविंद तिवारी एवं नायब तहसीलदार गुलाब सिंह मौजूद रहे और मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया।अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ एवं न्यायपूर्ण राहत उपलब्ध कराना है। लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निस्तारण से लोगों के समय और धन की बचत हुई, वहीं न्यायिक प्रक्रिया में भी तेजी आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *