इंडिगो की फ्लाइट हुई कैंसिल तो बेटे की परीक्षा न छूटे इसके लिए पिता ने रात भर में चलाई 8000 किलोमीटर तक कार

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से जहां हजारों यात्री परेशान हुए, वहीं रोहतक का एक परिवार भी परेशानी में आ गया. बेटे की प्री-बोर्ड परीक्षा न छूटे, इसके लिए पिता ने रात भर ड्राइव करते हुए 800 किलोमीटर का सफर तय किया और सुबह तक इंदौर समय पर पहुंच गए.
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट कैंसिल होने का असर देशभर में हजारों यात्रियों पर पड़ा. हरियाणा में रोहतक जिले के मायना गांव के पंघाल परिवार को भी इस स्थिति में परेशानी का सामना करना पड़ा. फ्लाइट रद्द होने के बाद जो फैसला इस परिवार ने लिया, वह जिम्मेदारी, समर्पण और पिता-पुत्र के रिश्ते की मिसाल बन गया.

मायना गांव के युवा अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज आशीष चौधरी पंघाल इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज में 12वीं कक्षा के छात्र हैं. इन दिनों वे परीक्षा से पहले कुछ दिनों की छुट्टी पर घर आए हुए थे. डेली कॉलेज में 6 दिसंबर की शाम को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें आशीष को सम्मानित किया जाना था. इसके अलावा उनकी प्री-बोर्ड परीक्षा 8 दिसंबर से शुरू होनी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *