माघ मेला 2026 में फिजियोथेरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन,उत्तर प्रदेश के फिजियोथेरेपी कैंप का विधिवत शुभारंभ

हिमांशु गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ प्रयागराज
प्रयागराज माघ मेला 2026 के शुभ अवसर पर फिजियोथेरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन,उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित फिजियोथेरेपी कैंप का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। यह कैंप 03 जनवरी 2026 से 01 फरवरी 2026 तक श्रद्धालुओं एवं आमजन की सेवा हेतु संचालित रहेगा। कैंप के शुभारंभ अवसर पर सभी फिजियोथेरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। उपस्थित फिजियोथेरेपिस्टों द्वारा श्रद्धालुओं को निःशुल्क फिजियोथेरेपी परामर्श, उपचार एवं स्वास्थ्य जागरूकता सेवाएँ प्रदान की गईं।
कैंप का मुख्य उद्देश्य माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों की समस्या, जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों की जकड़न एवं अन्य शारीरिक समस्याओं से राहत दिलाना है। अनुभवी फिजियोथेरेपिस्टों द्वारा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *