
खेतों में काम कर रहे किसानों को दिखाई दिया अजगर।
शनिवार को छाता निकटवर्ती गांव अलवाई से नगला बिरजा रास्ते पर पडने वाले सहार रजवाह में एक विशालकाय अजगर देखने को मिला, यह अजगर लगभग 10 फीट लंबा है ,अजगर मिलने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई, और दहशत का माहौल है, वन विभाग ने अभी तक दो दिन बीत जाने बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं किया है। किसानों ने घटना की सूचना 112 को दी,11 2 पुलिस मौके पर पहुंची और अजगर को दोबारा से रजवाह में पहुंचा, परंतु अजगर यहां पर दो दिन से डटा हुआ है पटरी पर चढ़ आता है कहीं किसी को अपना शिकार ना बना ले, जबकि वन विभाग की जिम्मेदारी है कि दुर्लभ जीव सांप अजगर मिलने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर छोड़े जाए। परंतु कोसी वन क्षेत्र अपनी जिम्मेदारी को नहीं निभा रहा है, काफी संख्या में ग्रामीण सूचना देकर थक चुके हैं।

