मौनी अमावस्या पर संगम तट पर बवाल शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने स्नान करने से मना किया, शिष्यों से मारपीट

हिमांशु गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ प्रयागराज
प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मौनी अमावस्या पर स्नान से मना कर दिया है. उन्होंने अपनी पालकी बीच रास्ते से अखाड़े में लौटा दी है. बताया जाता है कि जब वे अपनी पालकी से अखाड़े से निकलकर संगम नोज पर जा रहे थे, तभी उनके शिष्यों से यूपी सरकार के गृह सचिव मोहित गुप्ता ने धक्कामुक्की शुरू कर दी. जिसके बाद बवाल बढ़ गया और अविमुक्तेश्वरानंद ने स्नान से ही मना कर दिया.

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आज तक से कहा कि मेरे शिष्यों से मारपीट हो रही है. अधिकारी मारने का इशारा कर रहे हैं, इसलिए स्नान नहीं करूंगा. आपको बता दें कि मौनी अमावस्या पर संगम नगरी प्रयागराज में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ रहा हैं. इस मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात है. पुलिस अफसर कंट्रोल रूम से लेकर संगम नोज तक रात से ही पेट्रोलिंग कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *