
रिपोर्ट रोहित टंडन समाचार 18 न्यूज़
प्रयागराज में शहर के बीचों-बीच केपी कालेज के पास तालाब में एयरक्राफ्ट गिर गया है। बताया जा रहा है कि हवा में उड़े रहे एयरक्राफ्ट का अचानक बैलेंस बिगड़ा और हादसा हो गयी, तेज आवाज सुनकर इलाके के लोग दहशत से भर उठे। पुलिस और प्रशासन के अफसरों के साथ ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना।पैराशूट से कूदे तीन लोगों को दलदल से निकाले जाने की सूचना

एयरफोर्स का ट्रेनी विमान प्रयागराज में गिरा। विमान के इंजन में अचानक तकनीकि खराबी आ गई। ऐसे में पायलट ने विमान का पैराशूट खोल दिया और वो एक तालाब में जा गिरा। जलकुंभी ज्यादा होने की वजह से विमान तालाब में डूब नहीं पाया। दोनों पायलट मामूली चोटिल हैं। पायलट की सूझबूझ से एयरक्राफ्ट आबादी में गिरने से बच गया।
