
83 मुकदमों से संबंधित देसी अंग्रेजी शराब।
जनपद मथुरा के छाता कोतवाली परिसर में कोर्ट के आदेश पर 83 मामलों में बरामद की गई अवैध शराब को नष्ट कराया गया।
थाना छाता पुलिस टीम द्वारा न्यायालय श्रीमान जे० एम० महोदय छाता के शराब विनिष्टिकरण के आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 28.01.2026 को शराब विनिष्टिकरण के लिए गठित समिति के सदस्यों ने सहायक अभियोजन अधिकारी जनपद मथुरा संदीप वर्मा व आबकारी निरीक्षक अंजली शर्मा क्षेत्र 02 मथुरा व कार्यालय लिपिक अजय राय जे०एम० छाता महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक छाता कमलेश सिंह व हैड मोहर्रिर 1256 सुवनेश कुमार थाना छाता द्वारा कुल 83 अलग अलग मुकदमों से सम्बन्धित माल (अवैध शराब) निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार थाना परिसर थाना छाता मथुरा में जे०सी०बी० की मदद से गड्ढा खुदवाकर व आग लगाकर नष्ट कराया गया तथा शराब नष्ट कराने के बाद गड्ढे को मिट्टी से भरकर बन्द कराया गया। उक्त कुल शराब में 1990 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब गैर प्रान्त व 629 लीटर अवैध देशी शराव उ०प्र० राज्य को विनिष्टीकरण कराया गया जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीव 2100000 /- रुपये है।
मौजूद रहे अधिकारीगण—
-एपीओ संदीप वर्मा , प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ,-आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 02 मथुरा श्रीमती अंजली शर्मा, अजय राय कार्यालय लिपिक जे. एम. एचएम 1256 सुवनेश कुमार थाना छाता मौजूद रहे।
