रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
इलाहाबाद, केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) नियुक्त करने की अधिसूचना 8 जनवरी 2026 को जारी कर दी है। नियुक्ति वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जी. नरेंदर के 9 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद, चार्ज संभालने की तिथि से प्रभावी होगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 दिसंबर 2025 को उनके नाम की सिफारिश की थी
