करनाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन
किसी भी राज्य की समृद्धि केवल उसकी सड़कों, इमारतों या कारखानो से नहीं बल्कि लाखों उद्यमियों से मापी जाती है- मुख्यमंत्री
आज का यह आयोजन केवल नई नीति का शुभारंभ नहीं बल्कि हरियाणा के उद्यमियों के सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प
हरियाणा के सभी जिलों और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से आए हमारे एमएसएमई उद्यमियों का विशेष अभिनंदन- मुख्यमंत्री
पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और अन्य पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में उद्योग जगत के प्रतिनिधि यहां उपस्थित
हरियाणा की सीमाएं भले भौगोलिक हो लेकिन यहां के अवसर पूरे देश के लिए खुले
आज हम एमएसएमई और निर्यात क्षेत्र के लिए 60 परिवर्तनकारी पहलें लेकर आए- मुख्यमंत्री
यह 60 पहलें 60 वर्षों की उपलब्धियों को अगले 60 वर्षों की नई उड़ान देने का हमारा संकल्प
4 फरवरी 2019 को हरियाणा ने अपनी पहली एमएसएमई नीति लागू की
उस नीति ने छोटे उद्योगों को आगे बढ़ने का दिया आत्मविश्वास- मुख्यमंत्री
एमएसएमई क्षेत्र को निरंतर सहयोग और प्रभावी मार्गदर्शन देने के लिए राज्य में एक समर्पित एमएसएमई निदेशालय किया गया स्थापित
प्रदेश में 15 लाख से अधिक एमएसएमई का औपचारिक पंजीकरण हुआ- मुख्यमंत्री
आज पदमा योजना के अंतर्गत लगभग 700 एकड़ भूमि पर 15 औद्योगिक पार्क किए जा रहे हैं विकसित
पदमा योजना हर जिले की विशिष्ट क्षमता को विकास की नई शक्ति में बदलने का अभियान
हरियाणा केंद्र सरकार की भारत औद्योगिक विकास योजना में भी सक्रिय भागीदारी कर रहा है
आज हम नई हरियाणा प्रोग्रेसिव एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी 2026 लेकर आए हैं
इसमें हमने 55 हजार करोड रुपए से अधिक के निवेश और 5 लाख से अधिक नए रोजगार का रखा लक्ष्य
हमारी सरकार स्टेट वेंचर कैपिटल फंड और सेक्टर आधारित क्रेडिट गारंटी फंड भी करेगी स्थापित
औद्योगिक भूखंड की ऊंची कीमत भी छोटे उद्यमी के लिए बड़ी बाधा- मुख्यमंत्री
इसके समाधान के लिए लैंड ऑन लीज नीति लाई जा रही है जिसे आगे चलकर फ्री होल्ड में भी बदला जा सकेगा
हमने मुख्यमंत्री व्यापारिक क्षतिपूर्ति योजना का दायरा बढ़ाने का भी लिया निर्णय
हमने एक्सपोर्ट फ्रेट सब्सिडी 10 लाख रुपए से बढ़ा कर 30 लाख रुपए प्रति यूनिट प्रति वर्ष की- मुख्यमंत्री
पहली बार निर्यात करने वाले उद्योगों के लिए हम मुख्यमंत्री प्रथम निर्यातक प्रोत्साहन योजना कर रहे हैं शुरू
प्रदेश में निर्यात से जुड़ी सभी सेवाएं एक स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा निर्यात सेंटर किया जाएगा स्थापित
पर्यावरण अनुकूल उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन देने के लिए ग्रीन इन्वेस्टमेंट फंड बनाएंगे- मुख्यमंत्री
हमारी इस नीति से ग्रामीण उत्पादकों, सूक्ष्म उद्यमों, कारीगरों और किसान आधारित मूल्य श्रृंखलाओं को भी मिलेगी मजबूती
नीति में किया गया हर संकल्प कागज तक सीमित ना रहे बल्कि समयबद्ध तरीके से हर उद्यमी तक पहुंचे ऐसा हमारा प्रयास
5 से 7 अप्रैल 2027 तक हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 आयोजित करने का लिया निर्णय- मुख्यमंत्री
नई नीति से पहले मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति 2026 के साथ 9 क्षेत्र विशिष्ट औद्योगिक नीतियां भी की लागू
इन नीतियों के माध्यम से वर्ष 2030- 31 तक 5 लाख करोड रुपए का नया निवेश करने का रखा लक्ष्य
Prominent Journalist Amritpal Singh
Significant Contributions to Journalism & Media
As a senior journalist and Director of Chardikala Time TV, he has played a vital role in strengthening Punjabi media at a global level.










