किसी भी दशा में व्यापारी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

लंभुआ से रोहित टंडन समाचार 18 न्यूज़ की रिपोर्ट
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद सुल्तानपुर की तहसील लंभुआ के नगर अध्यक्ष सदसुख की अध्यक्षता में तथा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य में जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि,वरिष्ठ जिले उपाध्यक्ष जय शंकर त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष राकेश अग्रहरी के विशिष्ट आतिथ्य में एक बैठक भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लंभुआ नगर के महामंत्री सुशील बरनवाल के कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई जिसमें व्यापारियों ने बताया कि फूड विभाग के अधिकारियों द्वारा नमूने भरने का भय दिखाकर प्राइवेट व्यक्तियों द्वारा वसूली का प्रयास किया जा रहा है साथ ही साथ पंजीकरण एवं लाइसेंस के नाम पर अवैध वसूली जारी है लंभुआ नगर पंचायत में जाम की समस्या पर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई हल नहीं निकला तथा बाजार में कुछ उचक्कों द्वारा सर्राफा व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है इसके संबंध में एक दो व्यापारियों द्वारा कोतवाली में प्रार्थना पत्र भी दिया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी द्वारा कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया है दोबारा एक बार फिर से अवगत करा कर यवाही की मांग की जाएगीबीश्री त्रिपाठी ने कहा कि जनपद के प्रत्येक विधानसभा में व्यापारी पंचायत का आयोजन किया जाएगा उसी क्रम में लंभुआ में भी एक बड़ी व्यापारी पंचायत का आयोजन होगा जिसमें लंभुआ तहसील अंतर्गत सभी बाजारों के व्यापारी नेता व व्यापारी शामिल होंगे। जिसकी तैयारी की भी समीक्षा आज दो बारा की गई और विभिन्न पदाधिकारी को व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। और एक-दो दिन में तहसील व बाजार के पदाधिकारी को आपसी समन्वय बनाकर व्यापारी पंचायत की तारीख फाइनल करने का निर्देश प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने तहसील व बाजार के पदाधिकारियों को दिया।व्यापारी पंचायत का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को जानना समझना समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति बनाना और व्यापारियों की मान सम्मान के तथा उनकी रक्षा सुरक्षा के लिए विचार विमर्श करना होगा। बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जयशंकर त्रिपाठी जिला कोषाध्यक्ष राकेश अग्रहरीलंभुआ बाजार अध्यक्ष सदा सुख अग्रहरि युवा अध्यक्ष नियाज राइन जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर अग्रहरी लालबाबू बरनवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *