
समाचार 18 न्यूज़ के लिए रोहित टंडन की खास रिपोर्ट
हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने सभी नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी किया कि कुछ स्थानों पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी को लेकर भ्रामक संदेश फैलाए जा रहे हैं, जो पूर्णतः असत्य हैं।
देशभर में ईंधन की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी के पर्याप्त भंडार उपलब्ध हैं तथा आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो रही है।
एचपीसीएल अपने पूरे रिटेल नेटवर्क के माध्यम से सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि घबराहट में पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।
