मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ की राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस
डिफेंस सेक्टर के लिए जल्द आएगी नई नीति – मुख्यमंत्री
उद्योग हितैषी नीतियों, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, प्लग एंड प्ले मॉडल और निवेश प्रोत्साहनों की निवेशकों ने की सराहना

नई दिल्ली , 24 अगस्त – हरियाणा में निवेश की नई संभावनाओं को गति देने और प्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक एवं निवेश केंद्र के रूप में और मजबूत करने के उद्देश्य से मुंबई में चल रहे ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ ग्लोबल कैपिटल कैंपेन के तहत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को प्रमुख निवेशकों, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्मों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश की आर्थिक गति को तेज करने और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उद्योग जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य प्रदेश को ऐसा भरोसेमंद, रिस्पॉन्सिव और इन्वेस्टर-फ्रेंडली राज्य बनाना है, जहां निवेशकों को बेहतर कारोबारी अवसरों के साथ-साथ सरकार के साथ काम करने में विश्वास और सकारात्मक अनुभव मिले।

निवेशकों के सुझावों पर होगी ठोस और समयबद्ध कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक के दौरान निवेशकों ने अपने अनुभवों के आधार पर कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक सुझाव दिए हैं। सरकार ने इन सभी सुझावों पर संबंधित विभागों के साथ मिलकर टाइम-बाउंड एक्शन प्लान में बदलने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यक होगा, सुझावों के क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट विभागीय ओनरशिप सुनिश्चित किया जाएगा। भूमि, अप्रूवल और अन्य प्रक्रियाओं से संबंधित विषयों के सरलीकरण के लिए भी सरकार आवश्यक सुधार करेगी।

मुख्यमंत्री ने निवेशकों से कहा कि निवेशकों की पोर्टफोलियो कंपनियां हरियाणा में एक्सपेंशन, मैन्युफैक्चरिंग, जीसीसी टेक्नोलॉजी और लॉजिस्टिक के क्षेत्र में अवसर तलाश रही हैं, तो हरियाणा सरकार की टीम उनके साथ आगे भी संवाद करने और हर संभव फैसिलिटेशन देने के लिए तैयार है। हरियाणा सरकार केवल निवेश नहीं, बल्कि उद्योग जगत के साथ लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप स्थापित करना चाहती है।
Prominent Journalist Amritpal Singh
Significant Contributions to Journalism & Media
As a senior journalist and Director of Chardikala Time TV, he has played a vital role in strengthening Punjabi media at a global level.










