आबकारी की दबिश में 23 लीटर कच्ची शराब बरामद, 1 कुंतल लहन कराया नष्ट

रिपोर्ट – सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर

बल्दीराय/सुल्तानपुर

नेहा श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 बल्दीराय आबकारी सिपाही विष्णु प्रकाश दीक्षित, आबकारी सिपाही विशाल कुमार सिंह, द्वारा ग्राम मल्हन का पूर्रवा थाना तथा बरासीन थाना बलदीराय में दबिश दी गयी।

आबकारी टीम द्वारा लगभग 23 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी तथा मौके पर 100 किग्रा० लहन नष्ट करते हुये कुल 02 अभियोग उत्तर प्रदेश आबकारी एक्ट की धारा में पंजीकृत किए गए क्षेत्र स्थित ईंट भट्ठा पर भी दबिश दिया गया। ईंट भट्ठा मालिक को अवैध शराब के निर्माण न करने के कड़े निर्देश दिए गये ।

टीम द्वारा लोगों से अपील की गयी कि वह किसी भी प्रकार से अवैध शराब का सेवन ना करें यह उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इसके अतिरिक्त क्षेत्रिय आबकारी निरीक्षक द्वारा देशी शराब, कंपोजिट की दुकानों एवं ढाबा का निरीक्षण किया गया। दुकानो पर उपलब्ध स्टाक का सत्यापन करते हुये बोतलों पर लगे क्यू आर कोड चेक किया गया, जिसमें किसी प्रकार का छेड़छाड़ किया जाना नहीं पाया गया। टीम में वाहन चालक कलीम सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *