डम्फर क़ी टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत।

कोसीकलां मथुरा।

डम्फर चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

कोसी कलाँ सोमवार की सुबह घने कोहरे ने एक युवक की जान ले ली कोहरे में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया वही , जिसमें बरहाना निवासी 27 वर्षीय अजय की मौत हो गई। वह गोयल नर्सिंग होम में ड्यूटी खत्म करके सुबह 8 बजे घर जा रहा था, तभी शेरगढ़ रोड पर नगरिया के नाले के पास एक डम्फर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घने कोहरे के कारण डम्फर चालक को बाइक दिखाई नहीं दी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन ज़ब तक उसकी मौत हो चुकी थी पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी वही गांव में हाहा कार मच गया सभी घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।आपको बता दे कि अवैध खनन में चलने वाले ट्रक हमेशा जल्दी चक्कर लगाने के लिए तेज गति से चलते है जिससे रोजाना हादसे होते रहते है ।लेकिन पुलिस इन डम्फरो को रोकने में नाकामयाब साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *